पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
Dr. Poonam Mishra is a clinical lead and senior IVF specialist at Crysta IVF Fertility Centre in Lucknow with an extensive 19+ years of experience in the field of infertility and reproductive medicine. She completed her MBBS with a Gold Medal from the prestigious Mahatma Gandhi Institute of Medical Sciences, Sevagram, Wardha in 2007. She pursued her post-graduation in Gynecology and Obstetrics at the renowned Lady Hardinge Medical College, New Delhi in 2014. Her dedication and hard work made her the topper of the National Board of Examination (NBE) for selection into fellowship. To further enhance her expertise in reproductive medicine, Dr. Poonam pursued a two-year fellowship in reproductive medicine from the prestigious Sir Ganga Ram Hospital, New Delhi. Her commitment and exceptional skills were recognized when she was honored with the super speciality fellow award at Sir Ganga Ram Hospital. With her specialized training in reproductive medicine. She has assisted/conducted 1000+ in-vitro fertilization (IVF), intrauterine insemination (IUI), hysteroscopy , and laparoscopy , accumulating a wealth of practical experience. She has a special interest in managing male infertility , recurrent IVF failure, poor ovarian reserve, and fertility preservation in oncology patients. In addition to her clinical accomplishments, Dr. Poonam has received several awards and recognition throughout her career. She also earned a Gold medal in the Quiz competition at Fertivision 2016, The 12th National Annual Conference of the Indian Fertility Society, Lucknow. Her contributions to the field have been widely recognized, and she has presented her research and findings at esteemed conferences such as the 22nd IFFS World Congress and Fertivision. Dr. Poonam Mishra is a respected member of several professional organizations, including the Indian Fertility Society (IFS), Indian Society for Assisted Reproduction (ISAR), and the Fertility Preservation Society of India. Currently, Dr. Poonam Mishra is offering her expertise as an IVF specialist at Crysta IVF fertility centre in Lucknow. Book a consultation with her today and take the first step towards achieving your dream of parenthood under the care of a skilled and compassionate professional.
Read more
पीरियड्स खत्म होने के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना को लेकर कई महिलाओं के मन में ऐसे सवाल होते हैं कि, पीरियड्स खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, तो क्या फिर भी प्रेग्नेंसी हो सकती है? इसका जवाब आपके Menstrual Cycle और Ovulation के समय पर निर्भर करता है। पीरियड (Menstrual Cycle) के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होने की संभावना ज्यादा होती है? यह जानना उन महिलाओं के लिए खासतौर पर जरूरी है, जो प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं या अनचाही प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं। इस आर्टिकल में आप पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना और सही समय से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको मिलेगी।
In this article
- 1ओव्यूलेशन और फर्टाइल डेज़ का प्रेग्नेंसी से क्या संबंध है? (Ovulation aur fertile days ka pregnancy se kya sambandh hai?)
- 2पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? (Period aane ke baad bhi kya pregnancy ho sakti hai?)
- 3ओव्यूलेशन क्या होता है? (Ovulation kya hota hai?)
- 4पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? (Period ke Kitne Din baad Pregnancy test kare)
- 5प्रेग्नेंसी टेस्ट करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- 6पीरियड समय पर ना आए तो क्या करना चाहिए? (Period time par na aaye to kya karna chahiye?)
- 7पीरियड लेट होने पर क्या खाएं? (Period late hone par kya khayein?)
- 8अक्सर पूछे जाने वाले सवाल। FAQs
- 8.11. पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे ज्यादा होती है?
- 8.22. क्या पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.33. क्या 5 दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.44. महीने से मेरा पीरियड नहीं आ रहा है, इसका क्या कारण हो सकता है?
- 8.55. फर्टाइल विंडो कितने दिन की होती है?
- 8.66. क्या अनियमित पीरियड में प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.77. क्या पीरियड के दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.88. शुक्राणु महिला के शरीर में कितने दिन तक जीवित रहते हैं?
- 8.99. अंडाणु कितने समय तक जीवित रहता है?
- 8.1010. प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?
- 8.1111. क्या ओव्यूलेशन के बिना प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.1212. क्या पीसीओएस में प्रेग्नेंसी हो सकती है?
- 8.1313. प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण कितने दिन में दिखाई देते हैं?
- 8.1414. Period ke kitne din baad pregnancy nahi hoti hai?
- 9अस्वीकरण (Conclusion)
पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
ओव्यूलेशन और फर्टाइल डेज़ का प्रेग्नेंसी से क्या संबंध है? (Ovulation aur fertile days ka pregnancy se kya sambandh hai?)
दरअसल, प्रेग्नेंसी होने की सबसे ज्यादा संभावना ओव्यूलेशन (Ovulation) के आसपास होती है। ओव्यूलेशन यानी जब अंडे रिलीज़ होते हैं। आमतौर पर ये फे़ज़ पीरियड्स शुरू होने से करीब 12 से 16 दिन पहले होता है। यानी पीरियड के बाद प्रेगनेंसी की संभावना आने वाले उन दिनों में ज्यादा होती है, जब ओव्यूलेशन का समय करीब होता है।
WHO के रिसर्च के अनुसार, Menstrual Cycle महिलाओं, लड़कियों और कुछ जेंडर-डाइवर्स में होने वाला मासिक चक्र है, जो की पूरी तरह से Hormones पर निर्भर करता है। रिसर्च के अनुसार Menstrual Cycle के पहले हिस्से में गर्भाशय (Uterus) की परत मोटी होने लगती है और पीरियड साइकल के लगभग बीच में ओवरी (Ovary) से एक अंडा रिलीज़ होता है, जिसे ओव्यूलेशन (Ovulation) कहते हैं। अगर साइकल के अंत तक प्रेग्नेंसी नहीं होती है, तो गर्भाशय की यह अंदरूनी परत खून और टिश्यू के रूप में शरीर से बाहर निकलती है, जिसे पीरियड्स (Menstruation) कहते हैं।
लेकिन हर महिला का पीरियड साइकल (Period Cycle) एक जैसा नहीं होता। period kitne din ka hota hai यह भी हर महिला में अलग हो सकता है। किसी का साइकल 25 से 28 दिन का हो सकता है, तो किसी का 30 दिन या उससे ज्यादा का। इसलिए फर्टाइल दिन, यानी वे दिन जब प्रेग्नेंसी होने की संभावना ज्यादा होती है, हर महिला में अलग हो सकते हैं।
अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिनके पीरियड्स नियमित रूप से समय पर आते हैं, तो अपने साइकल के हिसाब से ओव्यूलेशन के समय का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। लेकिन जिन महिलाओं के पीरियड्स नियमित नहीं होते और हर महीने अलग-अलग समय पर शुरू और खत्म होते हैं उनके लिए ओव्यूलेशन का सही समय पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं इसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल हो सकता है।
पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? (Period aane ke baad bhi kya pregnancy ho sakti hai?)
पीरियड (Periods) आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है?, जी हां… वैसे तो प्रेगनेंसी की संभावना ओव्यूलेशन के समय ज्यादा होती है लेकिन पीरियड्स के तुरंत बाद के दिनों को पूरी तरह से “safe days” समझना सही नहीं है। और इसके पीछे कारण यह है कि, स्पर्म (sperm) महिला के प्रजनन तंत्र यानि reproductive tract में कई दिनों तक survive कर सकता है, इस दौरान अगर ओव्यूलेशन जल्दी हो जाए, तो पीरियड्स के कुछ समय बाद होने वाले unprotected sex से प्रेग्नेंट होने का खतरा रहता है।
ओव्यूलेशन क्या होता है? (Ovulation kya hota hai?)
ओव्यूलेशन साइकिल (Ovulation Cycle) को अगर आप नॉर्मल तरीके से समझें, तो यह एक ऐसा समय होता है जब महिला की ओवरी (Ovary) से एक मैच्योर अंडा बाहर निकलता है। इसके बाद यह अंडा फ़ैलोपियन ट्यूब (Fallopian Tube) में पहुंचता है, जहां स्पर्म के साथ मिलने पर प्रेग्नेंसी की शुरुआत हो सकती है। period khatam hone ke kitne din baad pregnancy hoti hai यह महिला के ओव्यूलेशन और फर्टाइल दिनों पर निर्भर करता है।
ACOG के अनुसार, फर्टाइल विंडो (Fertile Window) लगभग 6 दिनों की होती है, जिसमें ओव्यूलेशन से पहले के 5 दिन और ओव्यूलेशन का दिन शामिल होता है। स्पर्म महिला के शरीर में लगभग 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं, जबकि अंडा रिलीज़ होने के बाद करीब 12 से 24 घंटे तक फर्टिलाइज हो सकता है। इसलिए ओव्यूलेशन से पहले के दिनों में संबंध बनाने पर भी प्रेग्नेंसी हो सकती है।
उन महिलाओं के लिए ओव्यूलेशन साइकल को अच्छे से समझना बेहद जरूरी होता है, जो आने वाले समय में प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। इससे उन्हें अपने फर्टाइल दिनों (Fertile Days) को समझने और सही समय पर प्रेग्नेंसी की कोशिश करने में मदद मिल सकती है।
पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? (Period ke Kitne Din baad Pregnancy test kare)
अगर आपका पीरियड अपने साइकल की तय तारीख पर नहीं आया है और आपके अनुसार आपका पीरियड मिस हो चुका है, तो प्रेग्नेंसी की संभावना हो सकती है। प्रेग्नेंसी टेस्ट शरीर में बनने वाले hCG (Human Chorionic Gonadotropin) हार्मोन की जांच करता है। दरअसल, यह हार्मोन प्रेग्नेंसी शुरू होने के बाद बढ़ने लगता है।
सही रिजल्ट के लिए पीरियड मिस होने के करीब 5 से 7 दिन बाद आप टेस्ट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के सेफ होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घर पर ही आसानी से टेस्ट किया जा सकता है।
लेकिन यहां आपको एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप बहुत जल्दी टेस्ट कर लेती हैं, तो प्रेग्नेंसी होने के बावजूद टेस्ट नेगेटिव दिखा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शुरुआती दिनों में शरीर में hCG का स्तर कम होता है। जैसे-जैसे hCG का स्तर बढ़ता है, टेस्ट में प्रेग्नेंसी का रिजल्ट सही तरीके से दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रेग्नेंसी टेस्ट करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सोच रही हैं तो उससे पहले नीचे दिए गए बातों का ज़रूर ध्यान रखें-
- प्रेग्नेंसी टेस्ट पीरियड मिस होने के 5 से 7 दिन बाद ही करें।
- अगर आप घर प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रही हैं तो मार्केट से लाए गए किट की expiry date जरूर चेक करें।
- टेस्ट किट के पैकेट पर पर दिए गए instructions जरुर पढ़ें, और सारे स्टेप फॉलो करें।
- सुबह सोकर उठने के बाद पहले urine sample से टेस्ट करना ज़रूरी होता है क्योंकि इसमें hCG की concentration ज्यादा होती है।
- टेस्ट करने से पहले बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना है, क्योंकि इससे urine dilute होने की संभावना होती है और इससे रिजल्ट गलत दिख सकते हैं।
- टेस्ट का रिजल्ट देखने के लिए टेस्ट किट पर दिए गए समय सीमा के अंंदर ही चेक करें।
अगर आपका टेस्ट नेगेटिव आता है और आपको लगता है कि, अगर मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं तो मुझे पीरियड्स क्यों नहीं आ रहे हैं? तो इस केस में कुछ दिनों बाद दोबारा टेस्ट करें या डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।
पीरियड समय पर ना आए तो क्या करना चाहिए? (Period time par na aaye to kya karna chahiye?)
पीरियड्स का लेट होना आजकल काफी नॉर्मल हो गया है, और इसके पीछे हर बार प्रेग्नेंसी ही कारण नहीं होती है। तनाव, हार्मोन में बदलाव और वजन में बदलाव जैसी कई वजहों से भी पीरियड्स लेट हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, पीरियड समय पर ना आए तो क्या करना चाहिए और पीरियड कितने दिन तक लेट हो सकता है।
हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है, और आजकल की लाइफस्टाइल इतनी जल्दबाजी वाली हो गई है कि हर दिन शरीर में कोई न कोई प्रॉब्लम देखने को मिल ही जाती है। इन्हीं प्रॉब्लम्स में से एक है पीरियड्स का लेट होना।…. इस दौरान जब किसी का पीरियड लेट (Delayed Period) हो जाता है तो महिलाएं परेशान होने लगती हैं, उनके दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगते हैं, जैसे, अगर मेरा पीरियड 5 दिन लेट हो गया तो क्या मैं प्रेग्नेंट हो सकता हूं?, पीरियड कितने दिन तक लेट हो सकता है? तो इसका जवाब ये है कि हर बार पीरियड का लेट होना प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा नहीं करता है, कई बार इसके पीछे तनाव, हार्मोन में बदलाव, वजन में बदलाव या दूसरे कई कारण भी हो सकते हैं।
अगर आपके पीरियड लेट हो रहे हैं तो नीचे दिए गए बातों पर ध्यान दें।
- प्रेग्नेंसी टेस्ट करें
- टेस्ट नेगेटिव आए तो इंतजार करें
- दूसरे कारणों पर भी ध्यान दें
- डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर आपके पीरियड्स लेट हुए हैं और इस दौरान आपने unprotected sex किया है, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) करना सही रहेगा। यह टेस्ट आप पीरियड मिस होने के 5 से 7 दिन बाद कर सकती हैं।
कई बार तुरंत सही रिजल्ट मिलना मुश्किल होता है, क्योंकि यह hCG के स्तर पर निर्भर करता है। इसलिए अगर टेस्ट के बाद रिजल्ट नेगेटिव आए, तो कुछ दिन इंतजार करें। अगर पीरियड फिर भी नहीं आता है, तो कुछ दिनों बाद दोबारा टेस्ट करें।
हर बार पीरियड लेट होने का कारण प्रेग्नेंसी नहीं होती है। इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे— तनाव, हार्मोनल बदलाव, वजन में अचानक बदलाव, PCOS, कमजोरी, किसी दवा का साइड इफेक्ट, ज्यादा एक्सरसाइज़ या किसी बीमारी की वजह से भी पीरियड लेट हो सकता है।
अगर आपका पीरियड अक्सर रेगुलर रहता है और अचानक से अनियमित (Irregular Period) हो गया है, तो इस दौरान डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर माना जाता है। खासकर अगर पीरियड बार-बार लेट हो रहा है या लंबे समय तक नहीं आ रहा है, तो इसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।
पीरियड लेट होने पर क्या खाएं? (Period late hone par kya khayein?)
अक्सर महिलाएं यह पूछती हैं कि पीरियड 5 दिन लेट होने पर क्या खाना चाहिए? पीरियड लेट होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? क्या खानपान का पीरियड्स पर प्रभाव पड़ता है?
आमतौर पर पीरियड साइकल को ठीक करने के लिए ऐसा कोई मैजिकल खाना नहीं है, जिसे खाकर तुरंत पीरियड्स आ जाए। लेकिन हां, इस दौरान balanced diet और सही nutrition लेने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है और overall health को support मिल सकता है।
- आंवला, हरी सब्जियां और फल: हरी सब्जियां और फल vitamins और minerals के अच्छे सोर्स माने जाते हैं। आंवला और अन्य विटामिन C वाले फल भी आप खा सकते हैं।
- दाल, अंडे और पनीर: इनमें protein काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शीरीर में energy देने के साथ-साथ health को ठीक रखने में हेल्प करता है।
- बादाम, अखरोट और सीड्स: इनमें healthy fats, protein और कुछ जरूरी nutrients पाए जाते हैं, जो balanced diet का हिस्सा बन सकते हैं।
- पर्याप्त पानी: शरीर में पानी की कमी ना होने दें, अगर आप अच्छी मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे शरीर के भीतर hydration बना रहता है और बॉडी के सामान्य functions को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल। FAQs
1. पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे ज्यादा होती है?
गर्भधारण की संभावना अंडोत्सर्जन के आसपास सबसे अधिक होती है। यह समय हर महिला में अलग हो सकता है और केवल पीरियड खत्म होने की तारीख से तय नहीं किया जा सकता।
2. क्या पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हाँ। यदि अंडोत्सर्जन जल्दी होता है और शुक्राणु उस समय तक जीवित रहते हैं, तो पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद भी गर्भधारण संभव है।
3. क्या 5 दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हाँ, यदि उस समय के आसपास अंडोत्सर्जन हो रहा हो या जल्द होने वाला हो, तो गर्भधारण संभव हो सकता है।
4. महीने से मेरा पीरियड नहीं आ रहा है, इसका क्या कारण हो सकता है?
अगर किसी महिला को 6 महीने तक पीरियड नही आएं हैं तो ये चिंता का विषय है, इसके पीछे प्रेग्नेंसी, हार्मोनल चेंजेस, PCOS, या कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें
5. फर्टाइल विंडो कितने दिन की होती है?
फर्टाइल विंडो में आमतौर पर अंडोत्सर्जन से पहले के लगभग 5 दिन और अंडोत्सर्जन का दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
6. क्या अनियमित पीरियड में प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हाँ। अनियमित पीरियड होने पर भी गर्भधारण संभव है, लेकिन अंडोत्सर्जन का समय अनिश्चित होने के कारण फर्टाइल दिनों का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।
7. क्या पीरियड के दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हाँ, हालांकि संभावना आमतौर पर कम हो सकती है। यदि अंडोत्सर्जन जल्दी हो और शुक्राणु कई दिनों तक जीवित रहें, तो गर्भधारण संभव हो सकता है।
8. शुक्राणु महिला के शरीर में कितने दिन तक जीवित रहते हैं?
उपयुक्त परिस्थितियों में शुक्राणु महिला के प्रजनन तंत्र में लगभग 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं।
9. अंडाणु कितने समय तक जीवित रहता है?
अंडोत्सर्जन के बाद अंडाणु आमतौर पर लगभग 12–24 घंटे तक निषेचन के लिए उपलब्ध रहता है।
10. प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?
घरेलू प्रेग्नेंसी टेस्ट आमतौर पर पीरियड रुकने के बाद करने पर अधिक भरोसेमंद परिणाम देता है। बहुत जल्दी टेस्ट करने पर गलत नेगेटिव परिणाम मिल सकता है।
11. क्या ओव्यूलेशन के बिना प्रेग्नेंसी हो सकती है?
प्राकृतिक गर्भधारण के लिए अंडाणु का उपलब्ध होना आवश्यक है, इसलिए सामान्य रूप से अंडोत्सर्जन के बिना गर्भधारण नहीं हो सकता।
12. क्या पीसीओएस में प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हाँ। पीसीओएस में अंडोत्सर्जन अनियमित हो सकता है, लेकिन उचित चिकित्सा सलाह और उपचार के साथ कई महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं।
13. प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण कितने दिन में दिखाई देते हैं?
यह हर महिला में अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं में शुरुआती बदलाव जल्दी महसूस हो सकते हैं, जबकि कुछ को पीरियड रुकने तक कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होता।
14. Period ke kitne din baad pregnancy nahi hoti hai?
Ladki pregnant kab hoti hai इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। अगर आप pregnancy avoid करना चाहते हैं तो reliable contraception का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
अस्वीकरण (Conclusion)
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। यदि आपको प्रेग्नेंसी की योजना बनाने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, तो समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेना सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। यदि आप विशेषज्ञ जांच और उपचार की तलाश में हैं, तो Crysta IVF क्लिनिक या किसी अन्य अनुभवी IVF सेंटर में परामर्श लेकर अपनी स्थिति के अनुसार सही जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
Disclaimer
As per the "PCPNDT" (Regulation and Prevention of Misuse) Act, 1994, Gender Selection and Determination is strictly prohibited and is a criminal offense. Our centers strictly do not determine the sex of the fetus. The content is for informational and educational purposes only. Treatment of patients varies based on his/her medical condition. Always consult with your doctor for any treatment.
Have questions about your fertility?
Talk to our fertility specialists. Your first consultation is free.
Explore Crysta IVF
Treatments, centres and costs, all in one place.
