What are my options if I decide not to use my stored embryos?
आईवीएफ की प्रक्रिया में महिलाओं के अंडों को बाहर निकालकर पुरुष के शुक्राणु के साथ लैब में फर्टिलाइज किया जाता है। फर्टिलाइज होने के बाद तैयार हुए भ्रूणों को महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर करते हैं। जब कोई दंपत्ति आईवीएफ प्रक्रियाIVF Processके द्वारा उपचार कराता है और संतान प्राप्त कर लेता है, तब उनको बर्फ पर प्रयुक्त भ्रूण मिल जाते हैं। अब सवाल उठता है कि जो अतिरिक्त भ्रूण है उनके साथ क्या करना चाहिए?
चलिए जानते हैं कि आप संग्रहित भ्रूण के साथ क्या कर सकते हैं:-
भविष्य के चक्र के लिए अतिरिक्त भ्रूण को रखना (Keeping extra embryos for future cycles)
अगर आप अपने परिवार को आगे ना बढ़ाने का फैसला अभी नहीं कर रहे हैं तो आप इस भ्रूण को भविष्य में ट्रांसफर करने का फैसला ले सकते हैं। इस उद्देश्य के लिए संग्रहित भ्रूण का होना एक बड़ी राहत होगी। जमे हुए भ्रूण का ट्रांसफर एक नए आईवीएफ चक्र की तुलना में कम खर्चीला होता है। इसके अलावा आईवीएफ चक्र की प्रक्रिया में होने वाला शारीरिक और भावनात्मक तनाव भी कम रहता है।
किसी दूसरे निसंतान दंपत्ति को संग्रहित भ्रूण दान देना (Donating a stored embryo to another childless couple)
आपके पास एक दूसरा विकल्प भी है कि आप अप्रयुक्त भ्रूण को किसी निसंतान दंपत्ति को दान भी कर सकते हैं जोकि किसी क्लीनिक के माध्यम से ही किया जा सकता है।
भ्रूण दान खुले या गुप्त दान के रूप में किया जा सकता है। खुले दान से मतलब है कि आप प्राप्तकर्ता को जानते हैं जो एक दोस्त या आपके परिवार का सदस्य भी हो सकता है और गुप्त दान वह है जब आप आप किसी अनजान जोड़े को भ्रूण दान देते हैं, जिसे आप नहीं जानते हैं। लेकिन आप चाहे तो उनसे आगे संपर्क बनाए रख सकते हैं। भ्रूण दान सभी के लिए नहीं है और यह बहुत जरूरी है कि आप अपने फैसले से जुड़े संभावित मनोवैज्ञानिक और कानूनी दोनों तरह के प्रभावों को अच्छी तरह से जान लें।
वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अतिरिक्त भ्रूण को दान करना (Donating extra embryos for scientific research)
एक विकल्प वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अतिरिक्त भ्रूण दान करना भी है। इसमें यह स्पष्ट है कि विज्ञान को दान किए गए भ्रूण बच्चे नहीं बनेंगे। यह भ्रूण रिसर्च की प्रक्रिया में नष्ट हो जाएंगे लेकिन इस रिसर्च से प्राप्त ज्ञान किसी को जीवन में एक मौका दे सकता है। हर कोई विज्ञान के लिए भ्रूण दान नहीं दे सकता क्योंकि स्थानीय कानून उनके दान करने की सीमा को सीमित कर सकते हैं। आपका क्लीनिक आप को दान की सुविधा देता है या नहीं और आपका भ्रूण वर्तमान शोध के लिए उपयुक्त हो सकता है कि नहीं, यह आपको पता होना चाहिए। आपको यह सब पूछने का अधिकार है कि आपके दान किए गए भ्रूण का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।
अतिरिक्त भ्रूण का निपटान करना (Dispose of extra embryos)
एक और विकल्प है क्लीनिक द्वारा अतिरिक्त भ्रूण का निपटान करना। यह निपटान आमतौर पर प्रजनन क्लीनिक की भ्रूण प्रयोगशाला में या क्रायोबैंक में किया जाता है जहां उन्हें संग्रहित किया गया है।
अतिरिक्त भ्रूणों को संग्रहित रखना (Storing extra embryos)
एक विकल्प यह है कि आप अपने अतिरिक्त भ्रूण को संग्रहित ही रख सकते हैं। जब तक कि आप यह तय न करें कि आप उसका क्या करना चाहते हैं। ऐसा करना सस्ता नहीं होगा क्योंकि क्लीनिक संग्रहण के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं। समय सीमा क्लीनिक निश्चित करते हैं कि उनकी सुविधा में भ्रूण कितने समय तक संग्रहित रह सकता है। आपको भ्रूणों को संग्रहित करने के लिए क्रायोबैंक में उन्हें ट्रांसफर करना होगा। यह काफी महंगा होता है। अगर आप क्रायोबैंक मेंभ्रूण को ट्रांसफरकरते हैं तो अपने विकल्पों को लेकर उनसे बात करें जैसे कि उनसे पूछे कि क्या क्रायोबैंक भ्रूण को किसी दूसरे जोड़ें या विज्ञान को रिसर्च के लिए दान करने की अनुमति देगा। अगर आप भविष्य में कोई विकल्प चुनते हैं तो पूछे कि वह भ्रूण का निपटान कैसे करेंगे। और अगर आप फिर से अपने परिवार को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहे तो क्या वह क्लीनिक में उन्हें ट्रांसफर करने के लिए शामिल होगा।
इस तरह आप इन विकल्पों में से किसी को भी चुन सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने अतिरिक्त भ्रूण का क्या करना है यह तय करने में देर करते हैं तो कानूनी समस्याएं पैदा हो सकती हैं जैसे अगर आपका तलाक हो जाता है तो इस मामले में, भ्रूण का आगे इस्तेमाल कैसे करना है? आगे उनका उत्तरदायी कौन होगा? क्रायोप्रिशरवेशन की लागत कौन संभालेगा? ऐसे सवाल खड़े हो जाते हैं। और अगर आप की मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में, आपकी इच्छा के अनुसार भ्रूण का क्या होना चाहिए? यदि कोई निर्देश इस मामले में आप ने नहीं छोड़ा है और क्लीनिक आपके भ्रूण के संबंध में किसी तक नहीं पहुंच सका तो उसे क्लीनिक द्वारा निपटा दिया जाएगा।
अगर आप भी आईवीएफ प्रक्रिया से संतान प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप क्रिस्टा आईवीएफCrysta IVFको चुन सकते हैं। क्रिस्टा आईवीएफ एक बेहतरीन फर्टिलिटी क्लिनिक है जो आपको भ्रूण के अतिरिक्त उपयोग के विकल्पों के साथ आईवीएफ प्रक्रिया की सुविधा देता है। यह आपको एक सफल ट्रीटमेंट देता है और आपको माँ बाप बनने का सुख प्रदान करता है।